हरदोई में सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। जिले के आठ केंद्रों पर तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 20,736 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के QR कोड जारी किए हैं। यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह पालियों में संपन्न होगी। यह लिखित परीक्षा पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। शहर के आठ शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन