'मुझ पर जो दबाव था, वो अरिजीत पर नहीं था', अभिजीत सावंत ने बताया 21 साल पहले 'इंडियन आइडल' के बाद क्या हुआ
अभिजीत सावंत ने अरिजीत सिंह के शुरुआती करियर को याद करते हुए बताया कि 2005 में वह अरिजीत से कहीं ज्यादा पॉपुलर थे। अभिजीत ने कहा कि अरिजीत करीब 10 साल तक लाइमलाइट से दूर रहकर म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर काम करते रहे।