21 को जिला मुख्यालय के 8 केंद्रों पर होगी नीट यूजी पुनर्परीक्षा, 4819 छात्र होंगे शामिल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को जिला मुख्यालय के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा संबंधी औपचारिकताओं के लिए अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के कुल 4 हजार 819 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र आरएलएसवाई कॉलेज,एमजेके कॉलेज, पीएमश्री राजकीयकृत विपिन हाई स्कूल,राज सीनियर सेकेंडरी स्कूल राज्य संपोषित कन्या प्लस टू विद