राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा (TL) बैठक में विभागीय कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनदर्शन में ग्रामीणों और शहरी नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को फौरन निराकरण के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में 'सुशासन तिहार' जनसमस्या निवारण शिविरों की प्रगति भी बताई गई। जिले में अब तक 48 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें कुल 24,001 आवेदन मिले। इनमें से 5,528 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कलेक्टर ने