लखीमपुर-खीरी में रायपुर के लालजीपुरवा गांव में छह वर्षीय शुभम यादव को अपना निवाला बनाने वाले तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। यह सफलता रविवार सुबह करीब 3 बजे मिली, जिससे 21 दिनों से जारी ग्रामीणों का भय समाप्त हो गया। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने गांव और आसपास के जंगलों में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। विभाग की टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही थीं। लगातार चलाए गए अभियान के बाद रविवार सुबह लगभग 3 बजे तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फ