मानसून की पहली बारिश के बाद पटना में डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं, जुलाई के शुरुआती पांच दिनों में 22 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट कर रोकथाम के उपाय तेज कर दिए हैं, लेकिन विशेषज्ञों ने सितंबर-अक्टूबर में गंभीर स्थिति की चेतावनी दी है।