नाम है बॉन्ड, ट्रेजरी बॉन्ड! 22 साल बाद इस ताबड़तोड़ वापसी का भारत के लिए अच्‍छा नहीं मतलब

US Bond Yield: अमेरिका में सरकारी बॉन्ड यानी ट्रेजरी यील्‍ड की दरें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं। 10-साल की यील्ड 5.18% और 30-साल की 5.47% हो गई है। इससे अमेरिकी डॉलर की संपत्तियां ज्‍यादा आकर्षक हो गई हैं। इससे भारत जैसे उभरते बाजारों से विदेशी निवेशकों के पैसे निकलने का खतरा बढ़ गया है। इसने ग्‍लोबल मार्केट्स में चिंता पैदा कर दी है।