हरियाणा के अंबाला जिले के धन्यौड़ा गांव में चार वर्षीय मासूम निर्भय खेलते समय 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया. हादसे के बाद प्रशासन, भारतीय सेना और एनडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है और कैमरे के जरिए उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.