सेवा संकल्प अभियान में 222 खिलाड़ियों ने लगाई दौड़, रचित और शांति ने जीती मैराथन

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार सुबह शहर में मैराथन दौड़ आयोजित की गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त आयोजन में 222 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रांगण से सुबह 8 बजे कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत कराई। मैराथन आकाशवाणी रोड, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बंगले के सामने से होते हुए कैंट रोड, हनुमान चौराहा, नगर पालिका, शांति पब्लिक स्कूल और अंबेडकर चौराहा होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिंथेटिक ट्रैक पर पूरी हुई। बालक वर्ग म