23 साल के जेन जी भी न कर पाएं वो 83 में अमिताभ बच्चन कर रहे, 24x7 कर रहे काम, बोले- KBC मिस किया तो नौकरी गई

Amitabh Bachchan Works 24 Hours: 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का काम के प्रति समर्पण लोगों को हैरान कर रहा है. बिग बी ने बताया कि उन्होंने लगातार 24 घंटे काम किया और इसके बाद भी 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग के लिए तैयार हो गए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर KBC की शूटिंग मिस कर दी तो उनकी नौकरी भी जा सकती है. अमिताभ का यह जज्बा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.