अगर 24 घंटे थम जाए मालगाड़ियों का पहिया: रसोई के बजट से लेकर बिजली सप्लाई तक कैसे मचेगा हाहाकार?

भारतीय रेलवे की मालगाड़ियां सिर्फ सामान नहीं ढोतीं, बल्कि देश की बिजली, उद्योग और रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई चेन को चलाती हैं. अगर सिर्फ 24 घंटे के लिए भी मालगाड़ियों का परिचालन रुक जाए तो कोयले की सप्लाई, खाद्यान्न की ढुलाई, फैक्ट्रियों का उत्पादन और बंदरगाहों से आने जाने वाला कारोबार प्रभावित हो सकता है. यही वजह है कि रेलवे की असली कमाई भी पैसेंजर ट्रेनों से नहीं, बल्कि माल ढुलाई से होती है.