दुबई से आई इंडिगो फ्लाइट में 'गोल्डन' खेल! टॉयलेट में छिपा रखे थे 24 सोने के बिस्किट, दावेदार कोई नहीं

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दुबई से आई इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट स्पीकर बॉक्स से 4.26 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. हैरानी की बात यह रही कि इतने कीमती सोने पर किसी ने दावा नहीं किया. अब कस्टम विभाग सीसीटीवी की मदद से इसके असली मालिक का पता लगाने में जुटा है.