फिरोजाबाद में थाना दक्षिण पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रामजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके पास से लूटी गई पाजेब, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना 6 अगस्त की मध्यरात्रि को थाना दक्षिण क्षेत्र में हुई थी। बरामदे में सो रही एक महिला पर जानलेवा हमला कर उसकी पाजेब लूट ली गई थी। पीड़िता के अनुसार, पड़ोसी से विवाद के बाद आरोपी ने उसकी मां के मुंह और छाती पर सिलवट्टे से हमला किया और पाजेब छीन ली थी। पुलिस ने इस मामले में मु