उत्तर प्रदेश के युवा और टैलेंटेड क्रिकेटर्स के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर है। यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण (4th Season) की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस बार लीग के ट्रायल और ट्रांसफर विंडो को खोल दिया गया है। आगामी 14 अगस्त से 6 सितंबर तक कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस पूरी लीग की मेजबानी की जाएगी। टूर्नामेंट के लिए ट्रायल का पहला दौर वाराणसी मंडल से शुरू हो चुका है, जबकि सबसे आखिरी और सबसे खास चरण के ट्रायल कानपुर सुपर स्टार्स फ्रेंचाइजी के होने जा रहे हैं। केपीएल और केडीएमए