आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज की आधुनिक सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। अब यहां मरीजों को एम्स की तर्ज पर रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन और मेडिकल कॉलेज स्तर पर तीन सर्जिकल रोबोट खरीदे जाएंगे, जिससे जटिल ऑपरेशन अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से किए जा सकेंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज में 1200 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान पर काम चल रहा है। इसी योजना के तहत रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन