नॉर्वे ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को हराकर अमेरिका में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद नॉर्वे के मुख्य कोच स्टॉल सोलबाकेन परिवार से गले मिलते नजर आए। यह पल उनके लिए सिर्फ एक जीत का जश्न नहीं था, बल्कि जिंदगी की सबसे बड़ी वापसी का प्रतीक भी था। करीब 25 साल पहले सोलबाकेन का दिल 7 मिनट तक धड़कना बंद हो गया था और वे 26 घंटे तक कोमा में रहे। डॉक्टरों ने खिलाड़ी के रूप में उनका करियर खत्म मान लिया था। उस दौर को याद करते हुए सोलबाकेन ने कहा था- ‘मेरी मां