एयरबैग से जुड़ी संभावित समस्या को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी और लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने अपनी 2.5 लाख कारों को रिकॉल किया है. जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिकी बाजार में अपने तीन बड़ी एसयूवीज को इस दिक्कत की वजह से रिकॉल किया है. रिपोर्ट की मानें, तो जगुअर लैंड रोवर की कारों में आई दिक्कत की वजह से ड्राइवर एयरबैग एक्सीडेंट के वक्त नहीं खुलेगा.