भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन स्क्रैप चोरी मामले के मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने मंगलवार को भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सिंह और उसके साथी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।