मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर* – *शिवपुरी को मिलेगी विकास की सौगात* – *स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा* – *केन्द्रीय मंत्री सिंधिया भी होंगे शामिल*

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को शिवपुरी में अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के औद्योगिक विकास के विज़न को नई गति प्रदान करेगी। केंद्रीय [...]