26 से 30 की महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर का खतरा कहीं ज्यादा, शोध में सामने आया सच... विशेषज्ञ दे रहे हैं यह सलाह

पश्चिम यूपी की महिलाओं में हाई-रिस्क एचपीवी की व्यापकता 6.27 पाई गई है, जिसमें 26-30 वर्ष आयु वर्ग में संक्रमण दर सर्वाधिक है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्क्रीनिंग और एचपीवी टीकाकरण की तत्काल आवश्यकता पर शोध में जोर दिया गया है, साथ ही 14-15 वर्ष की किशोरियों के लिए मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध है।