'ऑब्सेशन' बनी भारत में टॉप हॉलीवुड हिट तो 26 साल के डायरेक्टर को लगा शॉक, बोले 'यकीन ही नहीं हुआ'

26 साल के यूट्यूबर और डायरेक्टर करी बार्कर की फिल्म 'ऑब्सेशन' ने वर्ल्डवाइड 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में भी इसका जलवा ऐसा है कि 80 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ यह साल 2026 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. फिल्म की इंडियन सक्सेस से डायरेक्टर शॉक में हैं.