भारतीय शेयर बाजार में आज 26 जून को रहेगी छुट्टी, जानें किस वजह से BSE-NSE में नहीं होगा कामकाज

Stock Market Holiday: 26 जून 2026 को NSE और BSE समेत देश के सभी प्रमुख शेयर बाजार बंद रहेंगे. इसके चलते निवेशकों और ट्रेडर्स को तीन दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा, क्योंकि 27 और 28 जून को शनिवार और रविवार की छुट्टी है. इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा और बाजार 29 जून को दोबारा खुलेगा. आज 26 जून को किस वजह से शेयर बाजार बंद रहेगा ये बताते हैं.