संभाग के सबसे बड़े आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अधीन सातों प्रमुख अस्पतालों में मरीजों का सैलाब हर साल नया रिकॉर्ड बना रहा है, लेकिन जिंदगी बचाने वाले संसाधनों का ढांचा इस दबाव के आगे पूरी तरह बौना साबित हो रहा है। कॉलेज प्रशासन के अपने आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि सातों बड़े अस्पतालों (एमबी हॉस्पिटल, सुपरस्पेशलिटी, पन्नाधाय जनाना, हार्ट हॉस्पिटल, अम्बामाता, हिरणमगरी और बड़ी हॉस्पिटल) के पूरे बेड़े को मिलाकर जीवनरक्षक वेंटिलेटरों की संख्या आवश्यकता से आधी भी नहीं है। इसके अलावा 4 सीटी स्कैन मशीनों की कम