विधायक ने नौनिहालों को पिलाई पोलियों की खुराक:अभियान का किया आगाज, 2.61 बच्चों को दवा पिलाने का है लक्ष्य

करौली जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को शुभारंभ किया गया। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश गेट पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 2 लाख 61 हजार 310 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शुभारंभ के अवसर पर विधायक गुर्जर ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित