सुलतानपुर में बच्चों को कुपोषण और विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन 'ए' सम्पूर्ण अभियान के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। बुधवार, 10 जून को असरोगा पंचायत भवन (ब्लॉक कुड़वार) में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. भारत भूषण ने बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक पिलाकर इस महत्वपूर्ण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद के 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के कुल 2,70,047 बच्चों को कवर किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ह