नेपाल हाउस से हिनू चौक तक की सड़कें होंगी चकाचक, 2.77 करोड़ से होगा सरफेस रिन्यूअल
राजधानी रांची में नेपाल हाउस मोड़ से मेकॉन चौक होते हुए हिनू चौक तक सड़क की मरम्मत और सरफेस रिन्यूअल का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 2.77 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है.