ग्रेटर नोएडा में 28 मुकदमों वाला शातिर लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक साथी फरार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राहगीरों से चेन और मोबाइल फोन लूटने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ढकिया बाबा गोलचक्कर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों बदमा