28 से 30 सितंबर तक कृषि-मंडपम में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव:देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी, शोधकर्ता और विद्यार्थी होंगे शामिल, राज्यपाल, CM होंगे शामिल

राज्यपाल रामेन डेका 28 सितंबर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CBPS) ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से यह केंद्र तैयार किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहेंगे। दो एकड़ क्षेत्र में विकसित इस केंद्र में जैव-प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां हाईटेक प्रयोगशालाएं, BSL-3 सुव