बिहार में रसोई गैस सिलेंडर के झंझट से मुक्ति और सुरक्षित पीएनजी पहुंचाने की योजना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। राज्य के 38 में से 28 जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापित हुआ है। अब तक महज 1,52,686 घरों में ही पीएनजी के लाइव कनेक्शन पहुंचे हैं। यह मार्च 2026 तक तय किए गए कुल लक्ष्य का मात्र 40.44% है। वहीं अब तक 9 जिले नेटवर्क से जुड़े ही नहीं हैं। योजना की सुस्त रफ्तार पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी जिल