ओडिशा में मृत बहन का कंकाल बैंक लाने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रांच मैनेजर सस्पेंड... 28 ग्रामीण बैंकों के लिए नई एडवाइजरी

Odisha Grameen Bank Skeleton Case: ओडिशा में अपनी मृत बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए एक आदिवासी व्यक्ति द्वारा बैंक में 'कंकाल' ले जाने की दिल दहला देने वाली घटना के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि संबंधित मल्लिपोसी ब्रांच के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही, देश के सभी 28 रीजनल रूरल बैंकों (RRB) को ग्रामीण, आदिवासी और कमजोर वर्गों के प्रति अधिक संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं.