कराची हमले के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन, अफगान सीमा पर ऑपरेशन और हवाई हमलों में 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Karachi Attack: कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों और अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में कार्रवाई का दावा किया है। पाकिस्तान के अनुसार, खुफिया अभियान और लक्षित हमलों में 29 आतंकवादी मारे गए, जबकि काबुल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।