देशभर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं नई दरें रविवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं, जिसके बाद 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये तक का इजाफा हुआ है।दरअसल इस फैसले से करोड़ों परिवारों के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ने वाला है। राजधानी दिल्ली में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया है। यह बढ़ोतरी केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न शहरों में भी नई दरें लागू कर दी गई हैं। ऐसे समय में गैस क