बिहार पुलिस के 3 जवान सस्पेंड, गाड़ी में गिन रहे थे कैश

मधुबनी में पुलिस वाहन के भीतर नकदी गिनने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. वीडियो में एएसआई सोनल कुमारी पुलिस गाड़ी में रुपये गिनती नजर आ रही हैं. जांच में वीडियो करीब दो महीने पुराना पाया गया. उस समय उनके साथ कांस्टेबल सौंदर्य राय और गौतम कुमार भी मौजूद थे. एसपी के आदेश पर तीनों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. हालांकि वीडियो में दिख रही नकदी के स्रोत और उद्देश्य को लेकर जांच अभी जारी है.