सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. उन्होंने अपने 16 साल के लंबे करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब वह फिल्म मेकर्स के लिए 'लेडी लक' बन गईं. खासकर साल 2012 उनके लिए इतना लकी साबित हुआ कि उन्होंने एक ही साल में बैक-टू-बैक 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपना दबदबा साबित कर दिया.