लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग का सेमीफाइनल मैच खेलेंगी:भारत के बॉक्सिंग में 3 मेडल पक्के, आर्चरी-रेसलिंग में भी मौका; आज कुल 24 गोल्ड का फैसला

एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत की नजर बॉक्सिंग पर होगी। लवलीना बोरगोहेन 75kg महिला कैटेगरी में सेमीफाइनल खेलेंगी। उनके अलावा प्रिया और कपिल पोखरिया भी बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में उतरेंगे। तीनों ने बॉक्सिंग में भारत के तीन मेडल पक्के कर दिए हैं। वहीं भारत आर्चरी में तीन कंपाउंड टीम इवेंट के मेडल मुकाबले खेलेगा। रेसलिंग में निशा और सुनील कुमार उतरेंगे। दोनों के पास आज मेडल जीतने का मौका होगा। इसके अलावा हॉकी में भारत की महिला टीम सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से खेलेगी। एशियन गेम्स में आज कुल 24 गोल्ड मे