दनादन 3 चौके, फिर ठहर गए सूर्यवंशी... एक ओवर में 3 विकेट... रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया-ए की जीत

ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका ए की टीम को रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हरा दिया. इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए. जबकि श्रीलंका ए की टीम 269 रन पर ऑलआउट हो गई. इंडिया ए की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं चल पाए.