Part 3 Movies Making: भारतीय सिनेमा में सीक्वल फिल्मों का चलन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन किसी फिल्म का तीसरा पार्ट बनना अपने आप में बड़ी बात होती है. इसका मतलब है कि फिल्म के किरदार और कहानी दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं और निर्माता भी इसे आगे बढ़ाने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं. फिलहाल बॉलीवुड और साउथ की कई बड़ी फिल्मों के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.