सोते समय गले में फंसे नकली दांत:सागर बीएमसी के डॉक्टरों ने दूरबीन से निकालकर बचाई जान; 3 कृत्रिम दांत निगले थे

सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में डॉक्टरों की टीम ने एक 56 वर्षीय मरीज के गले में फंसे तीन कृत्रिम (नकली) दांत सफलतापूर्वक बाहर निकाले हैं। दमोह निवासी रामदास रात को सोते समय अपने नकली दांत निकालना भूल गए थे, जो नींद में गले में जाकर फंस गए। इस वजह से उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिरने लगा था। डॉक्टरों ने एसोफैगोस्कोपी तकनीक का इस्तेमाल कर समय रहते दांत निकाल लिए, जिससे मरीज की जान बच गई। दमोह निवासी रामदास आगे के हिस्से में तीन कृत्रिम दांत लगाते हैं। आधी रात को अचानक जब उन्हें सांस ल