आज की व्यस्त कार्यशैली में शारीरिक गतिविधि अक्सर प्राथमिकता सूची से बाहर हो जाती है. कई घंटे एक ही स्थिति में बैठने के कारण शरीर में जकड़न, भारीपन और थकान महसूस हो सकती है. ऐसे समय में छोटे-छोटे ब्रेक लेकर हल्की गतिविधि करना उपयोगी हो सकता है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में समग्र स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. मिकी मेहता ने व्यस्त पेशेवरों के लिए तीन आसान योगाभ्यास बताए हैं, जिन्हें काम के पहले या बाद में कुछ मिनट निकालकर किया जा सकता है. उनके अनुसार योग केवल शारीरिक मजबूती का अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर