डबल होगा 'दृश्यम 3' देखने का मजा, थिएटर में मिलेगी बिलकुल फ्री पाव भाजी, टिकट बुक करते वक्त रखें इस बात का ध्यान

Drishyam 3: अजय देवगन-तब्बू की सुपरहिट फ्रेंचाइजी दृश्यम का तीसरा और आखिरी पार्ट दृश्यम 3 थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. 2 अक्टूबर को फिल्म के साथ ही ऑडियंस को फ्री पाव भाजी भी मिल सकती है लेकिन इसके लिए एक खास शर्त है. पीवीआर आइनॉक्स का ये ऑफर सिर्फ 500 लोगों को मिलेगा और वो भी एक खास कंडीशन पर. तो चलिए बताते हैं कि फ्री पाव भाजी के लिए आपको क्या करना होगा.