शराब छोड़िए, ये 3 चीजें भी लिवर को कर सकती हैं बर्बाद! जवानी में ही बढ़ सकता फैटी लिवर का खतरा, ऐसे करें बचाव

Unhealthy Food For Liver: क्या आपको लगता है कि लिवर खराब होने की सबसे बड़ी वजह सिर्फ शराब है? अगर हां, तो अपनी डाइट पर एक बार फिर नजर डालने की जरूरत है. रोजाना की थाली में शामिल कुछ ऐसी चीजें, जिन्हें हम सामान्य समझकर खाते हैं, लंबे समय में लिवर पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती हैं. खासकर ज्यादा चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का लगातार अधिक सेवन फैटी लिवर और मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है. यही वजह है कि लिवर की सेहत के लिए सिर्फ शराब से दूरी बनाना ही काफी नहीं, बल्कि पूरी