भीलवाड़ा में आज 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 7:30 से 11 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में पावर कट, मेंटेनेंस कार्य होगा

भीलवाड़ा शहर के कुछ क्षेत्रों में आज बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते तीन घंटे तक बिजली बंद रहेगी। 11 केवी कोटा रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा 11 केवी स्वागत फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित एवीएनएल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि 11 केवी कोटा रोड फीडर से जुड़े आदर्श नगर, तिलक नगर, यश विहार, ईदगाह, गुल नगरी, कंचन विहार, सांगानेर कॉलोनी, बाहेती होटल, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, मारुति न