'हेरा फेरी 3' के राइट्स पर बड़ा दावा, अक्षय कुमार की कंपनी ने दी लीगल एक्शन की चेतावनी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर 'हेरा फेरी 3' पर अपने राइट्स का दावा किया है. इसके साथ ही बिना सही जानकारी के फिल्म से जुड़े सौदे में शामिल होने पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.