यूपी में अगले 3 दिन आफत का 'हाई अलर्ट': मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के लिए 'प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी' जारी करते हुए अगले 72 घंटों तक भारी बारिश, गरज-चमक, आंधी-तूफान और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भीषण आशंका जताई है. इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की उम्म