संभल में 3 चोरियों का खुलासा:9 मुकदमों का आरोपी गैंगस्टर समेत 3 गिरफ्तार; जेवर, नकदी और तमंचा बरामद

संभल पुलिस ने सोमवार शाम करीब 7:00 बजे तीन अलग-अलग चोरियों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया एक आरोपी गैंगस्टर और गोकशी समेत 9 मुकदमों में फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर, 8850 रुपये नकद, 2 ट्यूबवेल स्टार्टर, तांबे का तार और अवैध तमंचा बरामद किया है। चाबी चुराकर जेवर ले उड़ा था गैंगस्टर, तमंचे के साथ गिरफ्तार थाना असमोली पुलिस ने ओबरी गांव निवासी फईम के घर 19 सितंबर को हुई चोरी का खुलासा किया है। फईम के घर से चोर ने तकिए के नीचे रखी च