प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत परिवार के पांच सदस्य मैहर देवी दर्शन को जा रहे थे प्रयागराज (एजेंसी)। जनपद में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। नैनी थाना क्षेत्र में नये यमुना पुल के निकट लेप्रोसी चौराहे के पास दो कारों में सीधी भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दोनों कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि फाफामऊ थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कॉ