उन्नाव में मौसम को लेकर जिला प्रशासन ने 29 सितंबर तक अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम मीणा ने जनपदवासियों से मौसम खराब होने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों और