3 जून की रात अमेरिका के शेयर बाजारों और जंग में क्या हुआ?

US Share Market: अमेरिका का शेयर बाजार लगातार कई दिनों की तेजी के बाद दबाव में आ गया. निवेशकों की चिंता उस समय बढ़ गई जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की खबरें सामने आईं. वहीं, टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली. इन दोनों कारणों से बाजार का माहौल कमजोर रहा.