सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दहाड़ मार दी है. इस कॉमेडी एंटरटेनर को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके दम पर फिल्म का खाता डबल डिजिट की बंपर ओपनिंग के साथ खुला है. 'वेलकम 3' की इस धमाकेदार शुरुआत ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हलचल तेज कर दी है, बल्कि अक्षय कुमार की ही हालिया रिलीज 'भूत बंगला' और 'जॉली एलएलबी 3' के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.