रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर छिड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. दिलचस्प बात यह है कि इस लड़ाई में सीधे दोनों स्टार्स नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे के बड़े संगठन फंस गए हैं. रणवीर सिंह पर नॉन-कोऑपरेशन ऑर्डर जारी करने वाली FWICE को दिग्गज प्रोड्यूसर टी पी अग्रवाल ने कोर्ट में घसीट लिया है.